धोनी ने खेल भावना का परिचय दिया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2011

धोनी ने खेल भावना का परिचय दिया.


भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को एक बड़े विवाद को टाल दिया जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खेल भावना का परिचय देते हुए इंग्लैंड के इयान बेल के खिलाफ रन आउट की अपील वापस ले ली। बेल को नियमों के मुताबिक दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन चाय से पहले की अंतिम गेंद पर रन आउट दिया गया था।

बेल के साथी इओइन मोर्गन ने दूसरे सत्र की अंतिम गेंद लेग साइड पर खेली। प्रवीण कुमार ने इसे सीमा रेखा से थोड़ा पहले रोक दिया था। बेल ने समझा कि गेंद चार रन के लिए चली गई है और वह तीसरे रन के लिए दौड़ते हुए चाय का विश्राम समझकर आगे बढ़ गए। भारत ने इस बीच उन्हें रन आउट कर दिया और तीसरे अंपायर ने जब साफ किया कि चौका नहीं था तो बेल को रन आउट दे दिया गया। भारत ने हालांकि बाद में अपनी अपील वापस ले ली और बेल चाय के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे। बेल को 137 रन पर आउट दिए जाने के बाद इंग्लैंड के प्रशंसक नाराज हो गए और अंतिम सत्र के लिए भारतीय खिलाड़ियों के लौटने पर उनकी हूटिंग करने लगे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि बेल वापस मैदान पर आ रहे हैं तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए तालियां बजाई।

पूर्व क्रिकेटर कमेंटेटरों ने भी भारतीय टीम की तारीफ की। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि हमेशा भारत से ही खेल भावना की उम्मीद की जाती है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लायड ने कहा कि धौनी ने जो किया वह उसके स्तर को दिखाता है। भारत ने अपना स्तर दिखाया। रवि शास्त्री ने दर्शकों के व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी ने कुछ विशेष किया है। उसने अपील वापस ले ली। यह नियमों के मुताबिक था। क्रिकेट की खेल भावना का अंत कहां हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: