सिविल सोसायटी के सदस्यों में विरोधाभास. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 अगस्त 2011

सिविल सोसायटी के सदस्यों में विरोधाभास.

सिविल सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य और लोकप्रिय अधिवक्ता प्रशांत भूषण के घर पर अन्ना और अन्ना की टीम एक बैठक कर रही है जहां अन्ना के अनशन की आगे की रणनीति बनायी जा रही है। लेकिन इसी सिविल सोसायटी के सदस्यों में अब विरोधाभास दिखने लगा है।

स्वामी अग्निवेश ने उस समय ये कह कर चौंका दिया कि सरकार केवल पीएम को लोकपाल बिल के दायरे में रखने वाली बात को छोड़कर अगर उनकी सोसायटी  की ओर से बनाये गये  लोकपाल बिल को मान लेती है तो अन्ना की टीम पीएम और न्यायपालिका को लोकपाल के दायरे में लाने की मांग छोड़ सकती है। इस बात को सुनकर सिविल सोसायटी के सदस्य अचंभित हैं। अरविंद केजरीवाल ने स्वामी अग्निवेश के इस बयान को नीजि राय बताया है। उन्होंने कहा कि अन्ना की टीम पूरी तरह संतुलित है । उसमें किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। अग्निवेश ने ये क्यों कहा ये तो वो ही बेहतर बता सकते हैं। अब अन्ना के अनशन की जगह होगी जेपी नेशनल पार्क।

कोई टिप्पणी नहीं: