बिहार में आरक्षण पर रोक लगे :- राजद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 अगस्त 2011

बिहार में आरक्षण पर रोक लगे :- राजद

आरजेडी ने नीतीश सरकार से शुक्रवार को रिलीज होने वाली प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' के बिहार में प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की मांग की है। आरजेडी ने आरक्षण फिल्म के बिहार में प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को पटना में प्रदर्शन किया और डाक बंगला चौराहे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने दावा किया कि फिल्म 'आरक्षण' के प्रदर्शन से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की भावना को ठेस पहुंचेगा, इसलिए इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

इस अवसर युवा आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार मेहता ने कहा कि कई राज्यों में इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक होने के बावजूद बिहार में अभी तक इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध नहीं लगाए जाने से नीतीश का आरक्षण विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। आरजेडी के दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने आरक्षण फिल्म बनाए जाने को घृणित मानसिकता का परिचायक और समाज में उन्माद फैलाने की सोची-समझी एक साजिश बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: