अब हज़ार रुपैये तक का सिक्का जारी होगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 अगस्त 2011

अब हज़ार रुपैये तक का सिक्का जारी होगा.


वित्त मंत्रालय ने चवन्नी को भले ही चलन से बाहर कर दिया हो, लेकिन संसद ने 1,000 रुपए का सिक्का चलाने का रास्ता साफ कर दिया है। राज्य सभा ने गुरुवार को कॉइन्स बिल 2009 को पारित कर दिया। लोकसभा ने इसे पहले ही पारित कर दिया था। इससे सरकार को सिक्कों से जुड़ी अन्य बातों के अलावा 1,000 रुपए तक के सिक्केजारी करने का भी अधिकार मिल गया। 

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने राज्य सभा में इस विधेयक पर चर्चा के बाद पर जवाब देते हुए बताया कि इससे देश में 1,000 रुपए तक के सिक्के चलने का रास्ता प्रशस्त होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: