400 धनी लोगों की सूची में आईआईटी से पढ़े दो. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 सितंबर 2011

400 धनी लोगों की सूची में आईआईटी से पढ़े दो.


अमेरिका के धनाढ्य लोगों की सूची में दो ऐसे भारतीय भी हैं जिनकी शिक्षा आईआईटी में हुई। अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने अमेरिका के 400 धनी लोगों की सूची जारी की है। 

इस सूची में सिंटेल कंपनी के भारत देसाई हैं जो आईआईटी बंबई के शिक्षित हैं। वह 329 वें नंबर पर हैं और उनके बाद विनोद खोसला हैं जो 331 वें स्थान पर हैं। देसाई के पास 1.35 अरब डॉलर की दौलत है जबकि खोसला के पास 1.3 अरब डॉलर की थी। 

विनोद खोसला की भी शिक्षा आईआईटी में हुई थी उन्होंने सन माइक्रोसिस्टम्स की स्थापना सिलिकॉन वैली में अपने एक मित्र के साथ की थी। वे दुनिया के सबसे दानी लोगों में से एक हैं और वे अपनी आधी दौलत दान कर चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: