बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 सितंबर 2011

बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर.

नेपाल के तराई क्षेत्रों में बारिश के कारण उत्तर बिहार की नदियां उफान पर हैं। इससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। बागमती नदी का पानी नैशनल हाईवे-77 के बसंतपुर लचका पर आ जाने के कारण सीतामढ़ी और शिवहर जिले का मुजफ्फरपुर और पटना से सड़क सम्पर्क पूरी तरह खत्म हो चुका है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और मधुबनी जिले के 30 प्रखंड बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के 110 और कटरा प्रखंड के करीब 50 गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। कई जिलों में तटबंध टूट जाने के कारण बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गई है। कटिहार में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्घि के कारण लगभग दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इस बीच दरभंगा-सीतामढ़ी रेल मार्ग पर पुण्डी के पास रेलवे लाइन पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। समस्तीपुर रेल मंडल के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक सत्यप्रकाश द्विवेदी के अनुसार फिलहाल इस मार्ग पर दरभंगा से जनकपुर के बीच रेल का परिचालन किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: