भारत के पूर्व कप्तान टाइगर पटौदी का निधन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 22 सितंबर 2011

भारत के पूर्व कप्तान टाइगर पटौदी का निधन.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली ख़ान पटौदी का निधन हो गया है. वे पिछले महीने से फेफड़े में इंफ़ेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे.

मंसूर अली ख़ान पटौदी 70 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर, बेटे सैफ़ अली ख़ान और बेटियाँ सोहा अली ख़ान और सबा अली ख़ान हैं.

मंसूर अली ख़ान पटौदी ने भारत की ओर से 46 टेस्ट खेले और छह शतक लगाए. उन्होंने 16 अर्धशतक भी लगाए और एक विकेट भी लिया. उन्होंने चालीस टेस्ट में भारत की कप्तानी की. जिसमें से सिर्फ़ नौ टेस्ट में भारत को जीत मिली.

कोई टिप्पणी नहीं: