संजीव भट्ट को मिली जमानत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 अक्टूबर 2011

संजीव भट्ट को मिली जमानत.


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाले निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को सोमवार को जमानत मिल गई। उन्हें 16 दिन हवालात में बिताने के बाद जमानत मिली है। भट्ट पर आरोप है कि उन्होंने एक पुलिसकर्मी पर दबाव डालकर उससे जबरन हलफनामा दायर करवाया था। 

मिली जानकारी के अनुसार अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा कि भट्ट के खिलाफ आरोप गंभीर हैं इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। मगर, अदालत ने कहा कि आरोप इतने गंभीर नहीं हैं कि जमानत देने में किसी तरह की दिक्कत हो। 

गौरतलब है कि भट्ट ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से भट्ट के खिलाफ भी कई मामले सामने आए। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और फिर दबाव डालकर झूठा हलफनामा दिलवाने के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके सामने मोदी सरकार से समझौता करने का प्रस्ताव भी आया, लेकिन भट्ट ने साफ कर दिया कि उन्हें भले सारी उमर जेल में बितानी पड़े लेकिन वह मोदी जैसों से कोई समझौता नहीं करेंगे। सोमवार को अहमदाबाद जिला एव सत्र न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी।

कोई टिप्पणी नहीं: