शिखंडी की तरह पीछे से वार न करें:दिग्विजय सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 अक्टूबर 2011

शिखंडी की तरह पीछे से वार न करें:दिग्विजय सिंह


दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल को कहा चुनाव मैदान में हाथ आजमाएं और शिखंडी की तरह पीछे से वार न करें. टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक महात्वाकांक्षी बताते हुये कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने चुनौती देने वाले अंदाज में कहा कि अगर उन्हें अपनी लोकप्रियता का गुमान है तो चुनाव मैदान में हाथ आजमाएं और शिखंडी की तरह पीछे से वार न करें.

उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे भले आदमी हैं, लेकिन वह केजरीवाल और प्रशांत भूषण जैसे कांग्रेस विरोधियों से घिरे हैं. शहर के एक पार्टी विधायक के घर निजी कार्यक्रम में आए कांग्रेस महासचिव ने पत्रकारों से बातचीत में हिसार उपचुनाव में टीम अन्ना के कांग्रेस विरोधी अभियान पर कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक महात्वाकांक्षी है वे खुद को काफी लोकप्रिय बताते हैं इसलिये उन्हें चुनाव लड़ना चाहिये और शिखंडी की तरह पीठ पीछे से वार नहीं करना चाहिये.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अन्ना हजारे एक भले व्यक्ति हैं, लेकिन केजरीवाल और भूषण जैसे लोग कांग्रेस विरोधियों से घिरे है. भारतीय जनता पार्टी के नेता लाल कृष्ण आडवाणी की भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की गिरफ्तारी इस बात का उदाहरण है कि भाजपा भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है. ऐसी स्थिति में आडवाणी की भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा बेमानी हो गयी है.

पूर्व मंत्री सुब्रह्मण्यम स्वामी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम पर कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि वह तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदमी है और देश में झूठी बातों को फैलाने में उनका कोई मुकाबला नहीं है. संघ के लोग पहले बाबा रामदेव और बाद में अन्ना हजारे का मुखौटा लगाकर काम कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: