प्रधानमंत्री बनने के लिए कई लोग सक्षम:यशवंत सिंहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2011

प्रधानमंत्री बनने के लिए कई लोग सक्षम:यशवंत सिंहा


बीजेपी में मोदी और आडवाणी के बीच प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर जहां खींचतान मचने की अटकलबाजी जोरों पर है वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिंहा ने कहा है कि बीजेपी में प्रधानमंत्री बनने के लिए कई लोग सक्षम है। उम्मीदवारों की कमी नहीं है। वो खुद भी प्रधानमंत्री पद के लिए सक्षम हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि इस मसले पर फैसला लोकसभा चुनाव के समय ही लिया जाएगा। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अनबन की खबर को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि ये मीडिया की फैलाई खबर है। पार्टी में इसकी कोई चर्ची भी नहीं है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस में जिस तरह से राहुल गांधी को लेकर चर्चा है कि वो मनमोहन सिंह के बाद अगले पीएम होंगे। इसी तरह की कहानी मीडिया ने नरेंद्र मोदी और आडवाणी के बीच खड़ी कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: