वरिष्ठ वकील और कार्यकर्ता प्रशांत भूषण पर हमला करके फरार हो जाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तेजिंदरपाल सिंह बग्गा और विष्णु गुप्त को अदालत में समर्पण करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बुधवार को तीन युवकों ने प्रशांत भूषण के सुप्रीम कोर्ट चैंबर में घुसकर उन पर हमला कर दिया था। उनकी पिटाई करने के बाद तीनों भागने लगे। उनमें से एक इंदर वर्मा उसी समय पकड़ लिया गया, लेकिन बाकी दोनों हमलावर भाग निकलने में सफल हो गए थे। तेजिंदरपाल सिंह बग्गा के घर की पुलिस ने तलाशी भी ली थी, लेकिन वह फरार था।
गुरुवार को पुलिस ने तेजिंदरपाल सिंह बग्गा और विष्णु गुप्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे परन्तु उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें