अन्ना का रविवार से मौन व्रत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 अक्टूबर 2011

अन्ना का रविवार से मौन व्रत.


सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे रविवार से अनिश्चित काल के लिए मौन व्रत धारण करेंगे। उनके एक सहयोगी ने कहा कि वह स्वास्थ्य सम्बंधी कारणों से मौन व्रत धारण करेंगे। सहयोगी ने कहा कि वह स्‍वास्थ्य सम्बंधी कारणों से अनिश्चितकाल तक न तो किसी से बात करेंगे, न सम्पर्क करेंगे।

अपने मौन व्रत के दौरान अन्ना रालेगण सिद्धि से बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र तक पांच राज्यों की अपनी यात्रा भी स्थगित कर दी है। शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवम्बर-दिसम्बर में आयोजित होता है। यह पता नहीं चल पाया है कि अन्ना पाकिस्तान जाएंगे या नहीं। उन्होंने पिछले महीने पाकिस्तान जाने की अपनी योजना की घोषणा की थी।

अन्ना ने ऐसे समय में मौन व्रत धारण किया है, जब तीन दिन पहले ही उनके एक प्रमुख सहयोगी और सर्वोच्च न्यायालय के वकील प्रशांत भूषण पर दिल्ली में उनके चैम्बर में हमला किया गया। यह हमला कश्मीर पर उनके बयान को लेकर किया गया था। अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल रहे लोगों को फोन पर और एसएमएस के जरिए धमकियां दी जा रही हैं। केजरीवाल ने इन धमकियों को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को पटरी से उतारने की एक साजिश बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: