राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने प्रख्यात वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल को शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में एक संक्षिप्त समारोह में उन्हें 2011 में सार्वजनिक प्रशासन, शिक्षा एवं प्रबंधन में दक्षता के लिये सम्मानित किया गया। उन्हें दिये गये प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि खगोलभौतिकी, अंतरिक्ष विज्ञान, शिक्षा एवं विशेषकर विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये उन्हें 12वें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। सम्मान में उन्हें पांच लाख रुपये की राशि, एक प्रशस्ति पत्र एवं पटिटका दी गयी।
देश के दूसरे प्रधानमंत्री की याद में लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन संस्थान यह पुरस्कार देता है। इससे पहले सी के प्रहलाद, एन आर नारायण मूर्ति, आर ए मोशेलकर, एम एस स्वामीनाथन और अरुणा राय इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें