राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को एक महीने के इलाज के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से आज छुट्टी दे दी गई। उन्हें नोट के बदले वोटकांड में बीमारी के कारण जमानत मिली हुई है।
सिंह को गुर्दे में तकलीफ के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें छह सितंबर को नोट के बदले वोटकांड में रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था और बीमार होने के कारण मानवीय आधार पर अदालत ने 24 अक्टूबर को 50 लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। सिंह को गुर्दे की तकलीफ बढ़ जाने पर 12 सितंबर को तिहाड़ जेल से एम्स लाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। अब वह तीन नवंबर को दोबारा चेकअप के लिये एम्स जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें