येदियुरप्पा जेल से अस्पताल पहुंचे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अक्टूबर 2011

येदियुरप्पा जेल से अस्पताल पहुंचे.


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को रविवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। येदियुरप्पा को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 

डॉक्टरों ने बताया कि 68 वर्षीय येदियुरप्पा का इलाज जयदेव अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष में किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि बीती रात एक बजकर 45 मिनट पर उच्च रक्तचाप और कई बार उल्टी होने के बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

विशेष लोकायुक्त अदालत ने शनिवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। था। वह अपने मुख्यमंत्री काल में नियमों की अवहेलना करके सरकारी भूमि को गैर-अधिसूचित करने के आरोप का सामना कर रहे हैं। गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद भाजपा नेता ने अदालत में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 22 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: