कश्मीर घाटी में हिमालय की पहाड़ी को खोदकर देश की सबसे लंबी रेल सुरंग बनाई गई है. इस सुरंग को बनाने में छह साल का वक्त लगा. कश्मीर घाटी में हिमालय की पीरपंजाल पहाड़ी को खोदकर बनाई गई 11 किलोमीटर लंबी टी-80 नाम की ये सुरंग छह सालों की कड़ी मेहनत और 650 करोड़ रुपये के खर्च से बनी है. इस सुरंग के बन जाने से यात्रियों को बेहद सुविधा हो जाएगी. शुक्रवार को इसे अवागमन के लिए खोल दिया गया.
कश्मीर घाटी में बारामूला और काजीगुंड के बीच 119 किलोमीटर लंबे रास्ते पर रेल चलती है लेकिन टी-80 सुरंग के बन जाने के बाद इसकी लंबाई 130 किलोमीटर हो जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें