
प्रशांत भूषण पर आज 3 कश्मीरी युवकों ने हमला कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के सामने बने उनके चेंबर में घुसकर प्रशांत भूषण संग हाथापाई की। जिसमें उन्हें चोटे भी आई हैं। उन पर यह हमला जम्मू और कश्मीर पर दिए गए बयान के वजह से किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर की जनता को सेना बल के दबाव में नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा था कि जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर जनमत संग्रह कराना चाहिए।
जिस समय इन युवकों ने प्रशांत भूषण पर यह हमला किया उस समय वे एक निजी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। उसी समय उन पर अचानक 3 युवक उनके चेंबर में आए और उनसे मारपीट शुरू कर दी। निजी चैनल की तरफ से जारी वीडियो में दिखाया गया कि एक युवक ने प्रशांत भूषण को उनकी सीट से नीचे गिराकर उन्हें लात व घूसों से मारा और उनके कपड़े भी फाड़ डाले।
प्रशांत भूषण का चेंबर सुप्रीम कोर्ट के सामने ही बना है। इस पूरे इलाके में धारा 144 लागू रहती है। किसी भी शख्स को पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही इस इलाके में घुसने दिया जाता है। घटना के बाद इन युवकों को थाने में ले जाया गया है। प्रशांत भूषण का कहना है कि वे इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस पूरे वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा था कि ये युवक प्रशांत भूषण को गालियां भी दे रहे थे। प्रशांत भूषण के साथ मौजूद बाकी वकीलों ने बाद में इन युवकों की भी पिटाई की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें