संजीव भट्ट मामला, गवाह लापता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2011

संजीव भट्ट मामला, गवाह लापता.

निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट से जुड़े एक मामले का एक मुख्य गवाह मंगलवार से लापता है। भट्ट पर एक कांस्टेबल से कथित तौर पर जबरन एक हलफनामे पर दस्तखत कराने का आरोप है। चांदखेड़ा इलाके में रहने वाला श्रेणिक शाह मंगलवार को अचानक अपने घर से गायब हो गया। हालांकि उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। मालूम हो कि गुजरात पुलिस के कांस्टेबल केडी पंत ने संजीव भट्ट के समर्थन में एक हलफनामा दाखिल किया था।

उक्त हलफनामे में कहा गया था कि 2002 के गुजरात दंगों से पहले मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बुलाई गई बैठक में संजीव भट्ट मौजूद थे। जब पंत ने यह हलफनामा दाखिल किया था तब शाह संजीव भट्ट के साथ था। जब पंत ने मामले की जांच कर रही घाटलोडिया पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई तो शाह इस मामले में गवाह बन गया था। हालांकि बाद में पंत ने कहा था कि भट्ट ने उसे डरा धमकाकर हलफनामा दाखिल कराया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: