
क्या इसे संयोग माने या सरकार के कुटिल नीति का हिस्सा मात्र. बिहार में बिजली सबसे बड़ी समस्या है, बिजली आपूर्ति के मामले पर बिहार सरकार पहले ही चारों खाने चित्त हो चुकी है. घरों में बिजली का आना दिवाली से कम नहीं होता मगर एक तरफ बिजली का हाहाकार दूसरी तरफ नितीश सरकार की डपोरशंखी बिजली चोरों के लिए घोषणा नितीश का एक और नया शिगूफा मात्र है. बिहार राज्य विद्युत बोर्ड ने राज्य में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष पुलिस थाना बनाने का एक प्रस्ताव सरकार को भेजा है। यह थाना सिर्फ बिजली चोरी रोकने के मामलों को ही देखेगा।
राज्य विद्युत बोर्ड के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य में विशेष पुलिस थाना बनाने का निर्णय विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक में लिया गया। जल्द ही सरकार से इस मामले पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड का मानना है कि राज्य में बिजली की चोरी एक बड़ी समस्या है, जिसका खामियाजा केवल बोर्ड ही नहीं बल्कि वैध बिजली उपभोक्ता भी भुगत रहे हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए बोर्ड हर कदम उठा रहा है। इस बीच राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष पी़ क़े राय भी राज्य में बिजली चोरी को एक प्रमुख समस्या मानते हैं। बोर्ड पिछले एक वर्ष में बिजली चोरी में लिप्त 48 अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा चुका है। बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष थाना खोला जाएगा। पहला थाना पटना में खोला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें