कविता कुमारी दरौंदा विधानसभा सीट से जीतीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 अक्टूबर 2011

कविता कुमारी दरौंदा विधानसभा सीट से जीतीं.

बिहार के सीवान जिले में दरौंदा विधानसभा सीट के उपचुनाव में सत्तारुढ़ जदयू की प्रत्याशी कविता कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के परमेर सिंह को आज 20 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया.

बाहुबलियों के समर्थित उम्मीदवारों वाली दरौंदा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी ने सीवान जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और एक अन्य दिग्गज प्रभुनाथ सिंह समर्थित राजद के उम्मीदवार परमेर सिंह को 20 हजार 92 मतों से पराजित किया. 

जदयू की विधायक जगमातो देवी के बीते जून माह में निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी. उपचुनाव के लिए बीते 13 अक्तूबर को मतदान हुआ था जिसमें 44 फीसदी वोट पड़े थे. सीवान के डीएवी कालेज स्थित मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा में संपन्न मतों की गिनती में बाहुबली अजय सिंह की पत्नी कविता कुमारी को 51 हजार 754 प्राप्त हुए जबकि राजद के परमेर सिंह के खाते में 31, 662 वोट पड़े. 

कविता की विजय के साथ जदयू ने अपनी सीट बरकरार रखी है जबकि जोर शोर से चुनाव मैदान में उतरे राजद को करारा झटका लगा है. राजद उम्मीदवार सिंह को रामविलास पासवान नीत लोजपा ने भी समर्थन दिया था. 18 चक्र में संपन्न मतगणना के बाद घोषित परिणाम में कांग्रेस के उम्मीदवार कालिका शरण सिंह तीसरे और भाकपा माले के जयनाथ यादव चौथे स्थान पर रहे. 

कोई टिप्पणी नहीं: