हरियाणा जनहित कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप विश्नोई हिसार लोकसभा सीट जीत गए हैं। इनेलो के अजय चौटाला दूसरे नंबर पर और कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश तीसरे नंबर पर रहे।
13 अक्टूबर को हुए मतदान में करीब 69 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया। उधर अन्ना हजारे की कांग्रेस को वोट नहीं डालने की घोषणा ने इस त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी थी।
हरियाणा जनहित कांग्रेस के सांसद भजन लाल के निधन के बाद खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव से कांग्रेस के जय प्रकाश, भजन लाल के बेटे कुलदीप विश्नोई (एचजेसी-भाजपा) तथा पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अजय चौटाला (इनेलो) का राजनीतिक भविष्य तय होगा। चुनाव मैदान में 40 उम्मीदवार खड़े हैं, जिनमें अधिकतर निर्दलीय हैं।
विश्नोई ने कहा कि अगर भगवान के आशीर्वाद से मैं जीतता हूं तो यह मेरे पिता और परिवार के ट्रैक रिकार्ड के चलते संभव होगा। हमने हिसार के लिए बहुत काम किया है। जय प्रकाश का कहना था कि यहां टीम अन्ना के अभियान का कोई असर नहीं पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें