10 नवम्बर से कोलकाता फिल्म महोत्सव. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 नवंबर 2011

10 नवम्बर से कोलकाता फिल्म महोत्सव.


अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 17वें ‘कोलकाता फिल्म महोत्सव’ (केएफएफ) का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव का शुभारम्भ 10 नवम्बर से होगा। वयोवृद्ध अभिनेत्री सुप्रिया देवी उद्घाटन समारोह में सम्मानित अतिथि होंगी।

केएफएफ के अध्यक्ष तथा अभिनेता रंजीत मुल्लिक ने बताया, हॉलैंड के जोराम लर्सेन की फिल्म ‘द म्यूजिशियन’ से समारोह का उद्घाटन किया जाएगा। आठ दिवसीय महोत्सव में कई ऐसी चीजें हैं जो पहली बार होंगी। जिसमें प्रतियोगिता वर्ग, बॉलीवुड की धूम, मल्टीप्लेक्स में फिल्मों का प्रदर्शन और नंदन फिल्म कॉम्प्लेक्स की बजाए नेताजी इंडोर स्टेडियम में समारोह का उद्घाटन आयोजन होना शामिल है। महोत्सव की प्रेरणा के रूप में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्या पहली बार इसमें भाग नहीं लेंगे। इस महोत्सव में 50 देशों की 150 फिल्में दिखाई जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: