बेदी और केजरीवाल की होगी जांच : अन्ना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 नवंबर 2011

बेदी और केजरीवाल की होगी जांच : अन्ना

विवादों से त्रस्त टीम अन्ना ने जनता के बीच अपनी साफ छवि को बरकरार रखने के लिए एक अनोखा फैसला किया है। अन्ना की कोर टीम के खिलाफ लग रहे आरोपों की जांच रिटायर्ड जज की कमिटी से कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए किसी नामी पूर्व जज की तलाश शुरू हो गई है। टीम अन्ना के अहम सदस्य प्रशांत भूषण को जांच के लिए रिटायर्ड जज ढूंढ़ने और उन्हें इस काम के लिए रजामंद करने की जिम्मादारी सौंपी गई है। सिविल सोसाइटी की इस जांच कमिटी की घोषणा अगले 15 दिनों के भीतर कर दी जाएगी।

प्रशांत भूषण ने बताया, ' यह फैसला खुद अन्ना हजारे ने लिया है। मैं इसके लिए जजों से बात कर रहा हूं। ' उन्होंने कहा कि यह कमिटी किरन बेदी, अरविंद केजरीवाल जैसे टीम के अहम सदस्यों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करेगी। गौरतलब है कि लगातार उठ रहे विवादों के कारण टीम अन्ना भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए आचार संहिता तैयार करने की बात पहले ही कह चुकी है। आचार संहिता तैयार होने के बाद कोर कमिटी का पुनर्गठन भी होना है।

कोई टिप्पणी नहीं: