दिसंबर तक इंटरनेट.उपभोक्ता की संख्या 12 करोड़. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 नवंबर 2011

दिसंबर तक इंटरनेट.उपभोक्ता की संख्या 12 करोड़.


एक सर्वेक्षण के आधार पर जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या सितंबर में दस करोड़ को पार कर गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके आकलन के अनुसार इस वर्ष के अंत यानी दिसंबर तक इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या 12 करोड़ को पार कर जाएगी. ये रिपोर्ट 'इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया' (आईएएमएआई) ने जारी की है

संस्था ने इसके लिए इंडियन मार्केट रिसर्च ब्यूरो (आईएमआरबी) के साथ मिलकर सर्वेक्षण किया है. मीडिया से हुई बातचीत में भारत के संचार एवं सूचना तकनीक मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि ये संख्या महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार लंबे समय से प्रयास कर रही है कि इंटरनेट को आम लोगों तक पहुँचाया जाए.

आईएएमएआई की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर के अंत तक भारत में 11.2 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे थे. इनमें से 8.8 करोड़ लोग शहरी इलाक़ों में रहने वाले हैं और 2.4 करोड़ ग्रामीण इलाक़ों में. संस्था का कहना है कि पिछले साल से अगर इसकी तुलना करें तो इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या 13 प्रतिशत की दर से बढ़ी है. हालांकि इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इंटरनेट के इन उपभोक्ताओं में से नौ करोड़ ऐसे हैं जो महीने में एक बार इंटरनेट का उपयोग करते हैं. इन नौ करोड़ लोगों में से सात करोड़ शहरी इलाक़ों में हैं और दो करोड़ ग्रामीण इलाक़ों में.

आईएएमएआई की रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया है कि वर्ष 2009 की तुलना में अपने घरों पर इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या काफ़ी बढ़ी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे शहरों में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या अभी भी आठ महानगरों की तुलना में अधिक है क्योंकि लगभग 60 प्रतिशत उपभोक्ता छोटे शहरों से ही आ रहे हैं. संस्था ने सर्वेक्षण के आधार पर कहा है कि 18 वर्ष से कम उम्र के युवा इंटरनेट की ओर तेज़ी से आकर्षित हो रहे हैं.


कोई टिप्पणी नहीं: