रॉकस्टार के सीन पर सेंसर बोर्ड को एतराज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 नवंबर 2011

रॉकस्टार के सीन पर सेंसर बोर्ड को एतराज.

रॉकस्टार फिल्म के एक गीत में फिल्माए गए कुछ सीन हटाने के निर्देश सेंसर बोर्ड ने दिए हैं। इसके विरोध में तिब्बती संगठन ने रैली निकाली। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 


फिल्म रॉकस्टार में गीत 'साडा हक इत्थे रख' में तिब्बत के राष्ट्रीय ध्वज और फ्री तिब्बत के बैनर लहराए गए हैं। जिस पर सेंसर बोर्ड ने ऐतराज जताया है। उसने फिल्म रिलीज करने से पहले फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली को ये दृश्य हटाने के निर्देश दिए हैं।


सेंसर बोर्ड के निर्णय पर निर्वासित तिब्बतियों के स्वयंसेवी संगठन स्टूडेंट्स फॉर फ्री तिब्बत (एसएफटी) ने कड़ा ऐतराज जताया है। सोमवार संगठन के कार्यकर्ताओं ने मैक्लोडगंज में रैली निकालकर अपना विरोध जताया। पिछले 8 माह में तिब्बत में चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 11 तिब्बती आत्मदाह कर चुके हैं, ऐसे में सेंसर बोर्ड के इस निर्णय से निर्वासित तिब्बतियों में निराशा का माहौल है। इस मामले में सेंसर बोर्ड अधिकारियों से मिलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: