बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना अंतर्गत बलथर घाट के समीप भरनार नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे 15 मजदूरों और कर्मचारियों को नक्सलियों ने बीती रात अगवा कर लिया।
पुलिस अधीक्षक राम नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि भरनार नदी को पारकर बलथर घाट पहुंचे सशस्त्र नक्सलियों ने सड़क पुल के निर्माण कार्य में लगे 15 मजदूरों और अन्य कर्मचारियों को बीती रात अगवा कर उन्हें अपने साथ पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरिडीह से सटे जंगल की ओर ले गये। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें