कोर्ट परिसर में सुखराम पर हमला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 नवंबर 2011

कोर्ट परिसर में सुखराम पर हमला.

दूरसंचार घोटाला मामाले में शनिवार को सजायाफ्ता होने के बाद पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम पर एक व्यक्ति ने रोहिणी न्यायालय परिसर में हमला कर दिया। सजायाफ्ता होने के बाद सुखराम न्यायालय से बाहर आए तभी हरविंदर सिंह ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। हरविंदर ने पूर्व मंत्री पर पैर भी चलाए। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसे लेकर प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन गई।

पुलिस के अनुसार हरविंदर नियमित रूप से न्यायालय परिसर आता था। पुलिस ने कहा कि हमले के उद्देश्य की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि वर्ष 1996 में पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रहे सुखराम (84) को अपने पद के दुरुपयोग का दोषी पाया गया। सुखराम को गुरुवार को दोषी करार दिया गया। न्यायालय ने सुखराम को 15 साल पहले एक निजी कम्पनी से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाया। पांच साल के सश्रम कारावास के अलावा उन पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं: