लीबिया की राष्ट्रीय अंतरिम परिषद (एनटीसी) ने कहा है कि देश के पूर्व शासक मुअम्मार गद्दाफी के पुत्र सैफ अल-इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वेबसाइट 'बीबीसी डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एनटीसी के न्याय मंत्री मोहम्मद अल-अलूगी ने कहा कि देश के दक्षिणी हिस्से में सैफ अल-इस्लाम को गिरफ्तार किया गया।
ज्ञात हो कि सैफ गद्दाफी के परिवार का अंतिम महत्वपूर्ण सदस्य है जिसकी गिरफ्तारी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने लीबिया में संघर्ष के दौरान कथित रूप से मानवता पर अपराध करने के लिए सैफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक न्याय मंत्री ने बताया कि सैफ को उसके कुछ अंगरक्षकों के साथ ओबारी शहर के समीप हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि सैफ का स्वास्थ्य ठीक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें