उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 नवंबर 2011

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न.


बुधवार को उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही सूर्य उपासना का महापर्व छठ संपन्न हो गया. लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन आज प्रात: विभिन्न नदी, तालाबों, नहरों पर बने घाटों पर जाकर तथा आवासीय प्रांगण एवं घर की छतों पर कृत्रिम रूप से बनाए गए कुंड में लाखों की संख्या में व्रतियों द्वारा भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य देने और छठी मैया की पूजा के साथ यह पर्व संपन्न हो गया. 

छठ पर्व के चौथे एवं अंतिम दिन आज पौ फटने से पूर्व ही  व्रती और उनके परिजन अपने-अपने घरों से पूजा सामग्रियों के साथ नदी तालाब के किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर पहुंचे. व्रती पानी में खड़े होकर पूजा सामग्रियों से भरे सूप हाथों में लिए और भगवान भास्कर को पूरी श्रद्धा के साथ दूसरा अर्घ्य दिया.

छठ के अवसर पर व्रतियों द्वारा भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही उनका छत्तीस घंटे का उपवास भी समाप्त हो गया. उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ ही वत और उपवास का चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व संपन्न हो गया.

कोई टिप्पणी नहीं: