बट और आसिफ स्पाट फिक्सिंग के दोषी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 नवंबर 2011

बट और आसिफ स्पाट फिक्सिंग के दोषी.


पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट और मोहम्मद आसिफ को स्पाट फिक्सिंग के लिए दोषी ठहराये जाने के लंदन कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि यह उन खिलाड़ियों के लिए एक और चेतावनी है, जो लालच में आकर खेल में भ्रष्टाचार लाने की कोशिश कर सकते हैं।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने बयान में कहा कि आईसीसी इस तथ्य से खुश नहीं है कि इन खिलाड़ियों -बट और आसिफ ने न सिर्फ खेल के नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि उस देश के आपराधिक कानूनों को भी तोड़ा जिसमें वे खेल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ज्यूरी ने सलमान बट और मोहम्मद आसिफ को आपराधिक अपराध का दोषी पाया है, जिसका उनपर आरोप भी लगा था। इसके अलावा मोहम्मद आमिर ने भी खुद को आपराधिक अपराध का दोषी माना है जिसका उस पर आरोप लगा था। लोर्गट ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह फैसला उन लोगों के लिये एक और चेतावनी होगी, जो किसी भी कारण से खेल में भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होना चाहते हैं।

लंदन के साउथवर्क क्राउन कोर्ट ने मंगलवार को बट और आसिफ को गलत तरीके से राशि स्वीकार करने का षडयंत्र रचने और धोखाधड़ी की साजिश रचने का दोषी पाया। इस साजिश में शामिल तीसरे आरोपी 19 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया गया, क्योंकि उन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया था। आईसीसी ने इसके साथ ही साफ किया कि इस फैसले का इन खिलाड़ियों के खिलाफ इस साल के शुरू में दोहा में हुई सुनवाई के बाद के निलंबन पर असर नहीं पड़ेगा।

लार्गट ने कहा कि यह फैसला भी स्वतंत्र भ्रष्टाचार निरोधक पंचाट की जांच से मेल खाता है। आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत इन तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ लगाये गये आरोपों की जांच के लिये इस साल के शुरू में इस पंचाट को नियुक्त किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: