अन्ना ने संघ के कहने पर किया आन्दोलन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

अन्ना ने संघ के कहने पर किया आन्दोलन.

संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अन्‍ना हजारे से संघ के पुराना रिश्‍ता होने की बात कही है। कोलकाता में स्‍वयंसेवकों की एक रैली को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि संघ ने ही अन्‍ना हजारे को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के लिए कहा था। उन्‍होंने यह भी कहा कि अन्‍ना हजारे ने स्‍वयसेवकों को ट्रेनिंग भी दी थी। रामलीला मैदान में जब अन्‍ना हजारे सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किए हुए थे उस समय संघ के हजारों स्‍वयंसेवक वहां मौजूद थे।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अन्‍ना हजारे भ्रष्‍टाचार को लेकर पहले भी कई बार संघ के साथ मिलकर मुहिम चला चुके हैं। संघ के इन बयानों पर अन्‍ना हजारे हमेशा ही इंकार करते रहे हैं। अन्‍ना हजारे ने कहा था कि वे न कभी मोहन भागवत से मिले हैं और न ही कभी संघ के साथ उनका कोई रिश्‍ता रहा है। यूपीए खासकर कांग्रेस पहले ही अन्‍ना हजारे को संघ का पोपट बताते रहे हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अन्‍ना हजारे को संघ और भाजपा का समर्थन हासिल है। उन्‍होंने यह भी कहा था कि अन्‍ना हजारे का यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है।

अन्‍ना हजारे ने जब से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ यह आंदोलन चलाया है तब से संघ और भाजपा इसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ जहां अन्‍ना इन सब बातों से इंकार कर रहे हैं वहीं संघ उनसे पुराने रिश्‍ते होने की बात कह रहा है। ऐसे में भ्रष्‍टाचार के आरोप झेल रही कांग्रेस को अन्‍ना हजारे को घेरने का सुनहरा मौका मिल गया है। अब देखना है कि अन्‍ना हजारे संघ प्रमुख की बयानबाजी पर क्‍या प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: