भारत फिर बना कबड्डी का विश्व चैम्पियन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2011

भारत फिर बना कबड्डी का विश्व चैम्पियन.

भारत ने कबड्डी में एक बार फिर विश्व कप अपने नाम कर लिया है। पंजाब के लुधियाना शहर में आयोजित दूसरे विश्व कप कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया।

शहर के गुरुनानक देव स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में भारत ने कनाडा को आसानी से 59-25 से हरा दिया। भारत पिछले साल भी विश्व कप का चैम्पियन बना था।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को दो करोड़ रुपये जबकि उपविजेता टीम कनाडा को एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 4.11 करोड़ रुपये की इनामी राशि दाव पर लगी हुई थी। टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जहां 14 टीमों ने हिस्सा लिया वहीं महिला वर्ग में केवल चार टीमें ही शामिल थीं। महिला वर्ग में भारत ने इंग्लैंड की कबड्डी टीम को आसानी से 44-17 से हरा दिया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी सुजात हुसैन वाघा-अटारी के रास्ते रविवार को ही फाइनल मुकाबला देखने के लिए भारत पहुंचे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: