शेयर बाज़ार में जबर्दस्त गिरावट. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2011

शेयर बाज़ार में जबर्दस्त गिरावट.


सोमवार को शेयर बाज़ार धराशायी हो गया। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई में जबर्दस्त गिरावट आई।   बीएसई गिरकर 16,000 से नीचे चला गया वहीं निफ्टी भी 4800 से नीचे जा गिरा। दोनों ही बाज़ारों में बिकवाली का दौर रहा। मेटल, तेल-गैस, ऑटो और बैंकों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

आज सुबह बाज़ार नीचे खुले थे और बाद में जब यूरोपीय बाज़ार खुले तो गिरावट की आंधी आ गई। दोनों ही बाज़ारों में बिकवाली खूब चली। दोपहर तीन बजे के पहले एक समय बाज़ार में यह हालत थी कि बीएसई सेंसेक्स 416.77 अंक गिरकर 15,954 पर जा पहुंचा था जबकि निफ्टी 105.85 अंक गिरकर 4999.95 पर चला गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, सेल, स्टरलाइट जैसी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट रही और उसका असर इंडेक्स पर पड़ा। भारतीय  रुपए में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और वह डॉलर के मुकाबले आज फिर गिरा। डॉलर के मुकाबले रुपया साढ़े 32 महीनों के बाद गिरकर 52 रुपए पर जा पहुंचा।

कोई टिप्पणी नहीं: