"हिम्मतनगर निम्बार्क शोध संस्थान" दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत-हिंदी संगोष्ठी का आयोजन हिम्मत नगर (गुजरात) में दिनांक १८-१९ को करने का निर्णय लिया है. संगोष्ठी का विषय होगा " संस्कृत साहित्य में नारी संवेदना" और "बदलते वैश्विक परिदृश्य में हिंदी भाषा".
इस समारोह में गैर हिंदी भाषी लेकिन हिंदी में लेखन करनेवाले एक विद्वान को विशिष्ट सारस्वत सम्मान प्रदान किया जाएगा। (श्रीफल, सम्मान पत्र, अंग वस्त्रम, स्मृति चिह्न, एवम 11,000 रूपये नकद).
संस्था उपरोक्त योग्यता रखनेवाले विद्वानों की प्रविष्ठियां आमंत्रित करती है. प्रविष्ठियां जीवन वृत्त , अबतक प्रकाशित पुस्तकों का विवरण, अन्य उपलब्धियों के ब्यौरा के साथ 5 दिसंबर 2011 तक निम्नलिखित पते पर पहुँच जाना चाहिए। चयनितों को समारोह में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
पता :
डॉ. स्वामी गौरांग शरण देवाचार्य
निम्बार्क शोध संस्थान
पोस्ट बॉक्स नं.11, हिम्मत नगर (गुजरात)
समारोह में सभी हिन्दी प्रेमी विद्वान सादर निमंत्रित है। उपस्थित रहनेवाले महानुभाव के लिए संस्था की ओर से आवास- निवास एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी. कृपया आपनी उपस्थिति की सूचना मोबाईल नं . 09429179854 पर दें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें