तत्काल टिकट अब २४ घंटे पहले उपलब्ध. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 नवंबर 2011

तत्काल टिकट अब २४ घंटे पहले उपलब्ध.


सोमवार से अब केवल एक दिन पहले यानी महज 24 घंटे पहले रेलवे की तत्काल टिकट मिलेगी।अब तत्काल टिकट के लिए आवेदन पत्र के साथ अपने पहचान पत्र की फोटो कॉपी लगानी होगी और मूल पहचान पत्र भी दिखाना होगा। रेल मंत्री द्वारा तत्काल सुविधाओं में बदलाव की घोषणाएं सोमवार 21 नवंबर से लागू हो रही हैं।  

सुविधा में बदलाव के निर्णय के मुताबिक, अब एजेंटों के लिए समय सीमा को एक घंटे से बढ़ाकर दो घंटे (सुबह आठ से 10 बजे तक) कर दिया गया है। कन्फर्म तत्काल टिकट रद्द कराने पर पैसे वापस नहीं मिलेंगे। केवल ट्रेन रद्द होने या उसके देर से पहुंचने की स्थिति में ही पैसे वापस मिलेंगे।

बदलावों की घोषणा करते हुए रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा था, ‘तत्काल सुविधाओं में बदलाव करना जरूरी था क्योंकि उसकी बहुत शिकायतें आ रही थीं। हमें इसके दुरुपयोग को रोकना बहुत जरूरी था। यह सभी बदलाव एक सप्ताह के भीतर ही लागू होंगे।’ तत्काल टिकट पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा और एक पीएनआर संख्या पर केवल चार यात्री ही टिकट ले सकेंगे।

नए नियमों के अनुसार, डुप्लीकेट तत्काल टिकट जारी नहीं किया जाएगा। कुछ अपवाद मामलों में पूरा किराया और तत्काल चार्ज देने के बाद ही डुप्लीकेट टिकट जारी किया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: