सुशासन राज में जारी है लूटपाट. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 नवंबर 2011

सुशासन राज में जारी है लूटपाट.

बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक की रानीगंज शाखा से करीब आठ लाख रुपये लूट लिया। पुलिस के अनुसार बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही छह की संख्या में मोटर साइकिल पर आये हथियार बंद लोगों ने बैंक में प्रवेश किया और कैश काउंटर पर रखे रुपये लूटकर फरार हो गए।

गया के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि लुटेरों के हाथ करीब 8़.34 लाख रुपये लगे हैं। मामले की पूरी जानकारी मिलनी अभी शेष है। उन्होंने बताया कि रानीगंज से बाहर निकालने वाली सभी सड़कों को सीलकर वाहनों की तलाशी की जा रही है और लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान प्रारम्भ कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: