उड़ीसा के झारसूगुढ़ा स्टेशन पर बुधवार को समलेश्वरी एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी टकरा गई. रेल हादसे में नौ लोगों के घायल हो गए. हालांकि हताहतों की संख्या के बारे में अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में समलेश्वरी एक्सप्रेस की आठ बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. झारसुगुडा में राजकीय रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) के उपाधीक्षक के अनुसार घटना ‘सिग्नल के उल्लंघन’की वजह से हुई क्योंकि दोनों ट्रेनों ने एक ही ही दिशा में आगे बढ़ना शुरू कर दिया जबकि झारसुगुडा स्टेशन से प्रस्थान के लिए सिग्नल केवल एक ट्रेन को दिया गया था.
हादसे में घायल एक व्यक्ति को झारसुगडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. महतो ने बताया कि करीब छह घंटे के ठहराव के बाद एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई. उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में यह दूसरा ट्रेन हादसा है. मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में हावड़ा दून एक्सप्रेस की दो बोगियो में आग लग गई थी. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें