अग्नि पुत्री टेसी थॉमस. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 नवंबर 2011

अग्नि पुत्री टेसी थॉमस.

पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की शिष्या, 3000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-4  मिसाइल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर वैज्ञानिक डॉ टेसी थॉमस का नाम शायद बहुत कम लोगों ने सुना होगा. परन्तु टेसी पहली भारतीय महिला हैं जो मिसाइल प्रोजेक्ट की अगुआई कर रही हैं. 

टेसी हैदराबाद की रहने वाली हैं और 2008 से प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं. डीआरडीओ की अग्नि प्रोजेक्ट में टेसी के साथ ४-५ और महिला वैज्ञानिक थीं जिन्होंने टेसी के साथ इस प्रोजेक्ट में काम किया. 

थ्रिसुर इंजिनियरिंग कॉलेज से बी टेक करने के बाद टेसी ने पुणे के डिफेन्स इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी से एमटेक किया. टेसी डीआरडीओ के द वेपन कोर्स के लिए चयनित हुईं और बीस सालों से न्यूक्लियर मिसाइल के क्षेत्र से जुडी हुई  हैं. आज इस  अग्नि पुत्री से सारा देश गौरवान्वित है.  


1 टिप्पणी:

Chandrasekhar ने कहा…

आपकी पोस्ट बहुत अच्छी जानकारियों से परिपूर्ण होतीं हैं .. धन्यवाद व शुभकामनायें ..