दिल्ली हाईकोर्ट विस्फोट मामले में दो गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 नवंबर 2011

दिल्ली हाईकोर्ट विस्फोट मामले में दो गिरफ्तार.


दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए विस्फोट मामले में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से गुरुवार को हिज्बुल मुजाहिद्दीन आतंकवादी समूह के दो जमीनी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 

मंजूर अहमद और मुस्ताक अहमद को रामनगर तहसील के मजोरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इन्हें मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हवाले कर दिया गया।

खबरों के अनुसार, इन दोनों ने विस्फोट में शामिल हिज्ब आतंकवादियों जुनैद अकरम मलिक, आमिर अली मलिक उर्फ कामरान और शेख शकील उर्फ छोटा हफीज को पनाह दी थी। इन दोनों कार्यकर्ताओं के अलावा इस मामले में अभी तक वसीम अकरम नाम के एक मेडिकल छात्र सहित कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: