महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लायन गेट इलाके में नौसेना की दो मंजिला इमारत में गुरुवार की शाम करीब छह बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक अंदाज के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आठ दमकल गाड़ियों, पानी के पांच टैंकरों और चिकित्सा सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है। उस भवन में एडमिरल अधीक्षक विभाग है। आग बुझाने और बचाव का काम जारी है। खबर है कि इस आग में नौसेना के कई दस्तावजे जल कर खाक हो गए हैं।
आग डॉकयार्ड की दूसरी मंजिल पर लगी है। आग लगने का कारण सार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पंद्रह मिनट के अंदर मुंबई के विभिन्न इलाकों से फायर ब्रिगेड की 21 गाडि़यां एक-एक कर मौके पर पहुंच गईं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें