
दिल्ली पुलिस ने इस साल 4-5 जून की मध्य रात्रि को रामलीला मैदान में बाबा रामदेव और उनके समर्थकों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए अपना बचाव करते हुए इसके लिए बाबा रामदेव को ही जिम्मेदार ठहराया। सर्वोच्च न्यायालय में शुक्रवार को पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बाबा रामदेव ने ही वह हालात पैदा किए जिसकी वजह से पुलिस ने कार्रवाई की।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बी. एस. चौहान और न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ के समक्ष दिल्ली पुलिस ने उन पस्थितियों का ब्यौरा दिया, जिसकी वजह से उसने बाबा रामदेव और उनके समर्थकों से मैदान खाली कराने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। उल्लेखनीय है कि बाबा रामदेव कालेधन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे थे। यहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक एकजुट हुए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें