
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर जारी रिपोर्ट कार्ड को छलावा बताया है। संवाददाताओं से बातचीत में शुक्रवार को लालू ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड केवल आंकड़ों का छलावा है। राजद शनिवार को सरकार का असली रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा। पूर्व में जारी रिपोर्ट कार्ड में कहां क्या हुआ, यह जनता देख चुकी है।
दिल्ली में एक व्यक्ति द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को थप्पड़ मारे जाने की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इसे किसी भी तरीके से उचित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने शराबियों सम्बंधी अन्ना हजारे के बयान को भी अनुचित करार दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें