अदालत ने चिदंबरम से बातचीत का ब्यौरा मांगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 नवंबर 2011

अदालत ने चिदंबरम से बातचीत का ब्यौरा मांगा.


2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में कथित अनियमितता मामले में गृह मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली की एक अदालत ने झटका देते हुए तब के दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ चिदंबरम की बातचीत का ब्यौरा मांगा है।

कोर्ट ने बातचीत का ब्यौरा याचिकाकर्ता सुब्रह्मण्यम स्वामी को भी देने को कहा है ताकि वह अगली सुनवाई में उसे पढ़कर आ सकें। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर तक के लिए टाल दी है। कोर्ट से बाहर आकर स्वामी ने एक बार फिर चिदंबरम पर हमला करते हुए कहा कि चिदंबरम के कहने पर ही ए राजा ने ऐसी नीति अपनाई जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ।

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट से यह अपील की थी कि इस मामले में पी चिदंबरम को भी सहआरोपी बनाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: