गायत्री महाकुंभ में भगदड़,कई श्रद्धालु मरे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 नवंबर 2011

गायत्री महाकुंभ में भगदड़,कई श्रद्धालु मरे.


उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार को गायत्री महाकुंभ में भगदड़ मच गई.जिसमें 22 श्रद्धालुओं की मौत होने की आशंका है. वही दूसरी तरफ उत्तराखंड के डीजीपी ने भगदड़ से किसी भी मौत की पुष्टि करने से इनकार किया है. 

हरिद्वार में गायत्री महाकुंभ के तहत लालजी टापू पर यज्ञ का आयोजन किया गया था. जिसमें शामिल होने की जल्दबाजी से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई.इस भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के घायल होने खबर है. साथ ही पांच श्रद्धालु की मौत हो गई है. इस कार्यक्रम में लगभग पांच लाख लोग शामिल होने की खबर है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी ने रविवार को गायत्री महाकुंभ की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की.

हरिद्वार में गायत्री महाकुंभ 6 नवंबर से शुरू हो गया था. इसका समापन 10 नवंबर को होने वाला है. इस दौरान दुनियाभर से 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के इस  गायत्री महाकुंभ आने की उम्मीद है. महाकुंभ का आयोजन गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर किया जा रहा है. विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सम्बोधित भी करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: