मधु कोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 नवंबर 2011

मधु कोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई.


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की विधायक पत्नी गीता कोड़ा ने होतवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में अपने पति की पिटाई के मामले में सदर थाने में जेल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  

जगन्नाथपुर से विधायक गीता कोड़ा ने रांची स्थित सदर थाने में होतवार जेल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि उन्होंने अपने पति पर जेल में सिपाहियों द्वारा किए गए हमले के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इतने आरोप लगा कर उनके पति को जेल में डाला गया और वहां भी वह सुरक्षित नहीं हैं तो उनके साथ न्याय भला कैसे होगा? 

रिम्स में भर्ती मधु कोड़ा को देखने सोमवार को उपमुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन भी पहुंचे। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की बात कही। राज्य के मुख्य सचिव एस.के.चौधरी ने पूरे मामले की जांच रांची के उपायुक्त के के सोन से कराने के आदेश दिये हैं।  मधु कोड़ा की पत्नी गीता ने इस घटना के विरोध में राज्य के कोल्हान क्षेत्र में मंगलवार को बंद का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: