केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक समिति ने सोमवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से संसद का शीतकालीन सत्र 22 नवंबर से 21 दिसम्बर तक आयोजित करने की सिफारिश की।
संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने यह घोषणा संसदीय मामलों से सम्बंधित केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति की बैठक के बाद की। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें