शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2011

शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव


मध्य प्रदेश विधानसभा में आज कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ पहली बार सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सदन में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।

एक लाइन के इस प्रस्ताव में कहा गया कि यह सदन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यरत मंत्रिमंडल के प्रति अविश्वास प्रकट करता है।' अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में कांग्रेस के 50 सदस्यों के खड़ा होने पर विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास दास रोहाणी ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इस पर चर्चा के लिए अगली 28 और 29 नवंबर की तिथि तय की।

प्रदेश में वर्ष 2003 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: