अमेरिकी साईट पर पीओके पाक का हिस्सा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2011

अमेरिकी साईट पर पीओके पाक का हिस्सा.

खुद को भारत को सबसे बड़ा दोस्‍त बताने वाला अमेरिका इस समय पाकिस्‍तान को भी खुश करने में लगा हुआ है। जिसके लिए उसने पाकिस्‍तान अधिक्रत कश्‍मीर को पूरी तरह से पाकिस्‍तान को हिस्‍सा बताया है। जिस पर भारत भी अपना अधिकार जमाता रहा है और यह दोनों देशों के बीच विवादास्‍पद जगह है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक वेबसाइट ने एशिया का जो नक्‍शा जारी किया है उसमें पीओके भारत का नहीं बल्कि पूरी तरह से हमारे पड़ोसी देश पाकिस्‍तान का हिस्‍सा दिखाया गया है।

गूगल ने चीन के साथ भारत के विवादास्‍पद सीमारेखा अक्‍साईचिन को भी चीन का हिस्‍सा बताया था। जहां चीन और भारत के बीच सीमा विवाद चल रहा है। पीओके पर भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही अपना दावा पेश करते रहे हैं। भारत का कहना है कि यह उसका हिस्‍सा है जबकि पाकिस्‍तान ने गलत तरीके से उस पर अपना अधिकार जमा रखा है। जबकि पाकिस्‍तान का कहना है कि इस इलाके पर शुरू से ही उसका अधिकार रहा है। हाल के दिनों में पीओके को लेकर भारत और पाकिस्‍तान के बीच विवाद बढ़ा है। पड़ोसी देश चीन पाकिस्‍तान को आर्थिक मदद मुहैया कराकर इस इलाके में अपनी दखल बढ़ा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: