नीतीश की बिहार सेवा यात्रा शुरू. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

नीतीश की बिहार सेवा यात्रा शुरू.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी पर निमार्णाधीन बिहार और उत्तर प्रदेश को सड़क मार्ग से जोडने वाले रतवल-धनहा पुल को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है। नीतीश ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों को कहा है कि पुल का निर्माण निर्धारित समय के भीतर किया जाना चाहिए। नीतीश ने आज यहां सेवा यात्रा का शुभारंभ करने के बाद गंडक नदी पर निर्माणाधीण इस पुल का निरिक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों के साथ विचार विमर्श कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कुछ इंजीनियरों को कार्य में शिथिलता बरतने के लिए कड़ी फटकार भी लगाई।

उन्होंने इस दौरान पुल से लगे गाईड बांध का भी निरीक्षण किया और गंडक की उप धारा से हो रहे कटाव पर रोक लगाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कुमार के साथ राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और पुलिस महानिदेशक अभयानंद भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से वहां पहुंचे लोगों की समस्यायें सुनी और इस संबंध में उनका आवेदन भी लिया। उन्होंने लोगों को त्वरित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं: