
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि उनका संगठन अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़ा हुआ नहीं है, लेकिन अगर उन्हें जुड़ने को कहा गया, तो वे इसमें हिस्सा लेंगे. मोहन भागवत ने कहा कि किसी भी ‘स्वयंसेवक’ को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से नहीं रोका गया है.
कोलकाता के दौरे पर आये भागवत ने कहा, ‘‘हम आंदोलन में शामिल नहीं हैं, लेकिन संघ ने आरएसएस के किसी भी सदस्य को उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से नहीं रोका है.’’
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें